शासन द्वारा चिकित्सा विभाग में समायोजन निरस्त करने से मचा हडक़ंप

बागेश्वर

प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग में समायोजन निरस्त किए जाने से जनपद से बाहर समायोजित कर्मचारियों व चिकित्सा कर्मियों में हडक़ंप मचा हुआ है। यह आदेश सोशल मीडिया में वायरल होते ही हडक़ंप मचा हुआ है। बागेश्वर जिला अस्पताल से तीन स्वास्थ्य कर्मचारी तो सीएमओ कार्यालय से एक कर्मचारी अपनी सुविधा अनुसार अन्य क्षेत्रों में संबंद्ध किए हैं। जिनके अब वापस लौटने की उम्मीद है। प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी द्वारा स्वास्थ्य महानिदेशक को भेजे पत्र में प्रदेश में कोविड डयूटी में लगे कर्मचारियों के अलावा अन्य सभी चिकित्सा कर्मियों व कर्मचारियों को समायोजन निरस्त करने के आदेश दिए हैं। आदेश जारी होते ही जिला चिकित्सालय में तैनात व अन्य कर्मचारियों में हडक़ंप मचा देखा गया। कुछ कर्मचारियों ने बागेश्वर में तैनात अपने सहयोगी कर्मचारियों से इस संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा भविष्य की कार्रवाई पर चर्चा की। वहीं जिला चिकित्सालय के कुछ कर्मचारी अन्य स्थानों में समायोजित चिकित्सा कर्मियों से वार्ता करके तुरंत कार्यभार ग्रहण करने को कहा है। वहीं आपस में इस विषय पर चर्चा करते देखे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *