जनसुनवाई से किया शिकायतों का निवारण


पौड़ी

 विद्युत लोकपाल (पूर्व आईएएस) सुभाष कुमार ने कहा कि आयोग लगातार जनसुनवाई के माध्यम से उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण कर रहा है। कहा कि उपभोक्ताओं को कई नियमों की जानकारी नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आयोग जनसुनवाई करते हुए उपभोक्ताओं को नियमों की भी जानकारी दे रहा है। पौड़ी में पत्रकार वार्ता में विद्युत लोकपाल सुभाष कुमार ने कहा कि आयोग लगातार जनसुनवाई करते हुए उपभोक्ताओं की समस्याओं का निदान कर रहा है। जनसुनवाई में उपभोक्ताओं को नियमों की जानकारी के साथ ही उनके सुझाव भी लिए जा रहे है। इन सुझावों पर आयोग काम करते हुए उपभोक्ताओं को सहूलियत देने का काम करेगा। बताया कि यदि कोई उपभोक्ता को विद्युत विभाग से कोई शिकायत हो तो वह आयोग को संपर्क कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *