महिला थानाध्यक्ष ने काकड़ी घाट क्षेत्र में लगाई जागरूकता चौपाल

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  थानाध्यक्ष महिला थाना ने काकड़ी घाट क्षेत्र में जागरूकता चौपाल लगाकर महिलाओं को साईबर क्राईम, महिला अपराध, गौरा शक्ति, हेल्पलाइन नंबर आदि विषयों पर महत्त्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा छात्र-छात्राओं व आमजन को अपराधों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किए जाने हेतु जनपद स्तर पर वृहद जागरूकता अभियान चलाया गया है। शनिवार को महिला थानाध्यक्ष मीना आर्या अल्मोड़ा द्वारा काकड़ी घाट क्षेत्र में महिला समूह द्वारा आयोजित जन जागृति संवाद कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से आयी महिलाओं को जागरूक किया गया। जागरुकता कार्यक्रम में महिलाओं को वर्तमान में विभिन्न माध्यमों से घटित हो रहे साइबर क्राइम, यातायात नियमों की जानकारी दी गई, नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक किया गया। इस दौरान महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा,मानव तस्करी आदि के बारे में बताकर उनके अधिकारों/कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा सोशल मीडिया के प्रयोग के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। महिलाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए गौरा शक्ति मॉड्यूल व इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी देकर गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन करवाया गया तथा विषम परिस्थितियों में इसका उपयोग करने हेतु बताया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को नजदीकी थाना/ चौकी के हेल्पलाइन नंबर व पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर-1930, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 की जानकारी दी गई और कोई भी समस्या/शिकायत होने पर तत्काल सूचना देने हेतु बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *