विधायक बेहड़ ने सुनी जनसमस्याएं
रुद्रपुर। विधायक तिलक राज बेहड़ ने जनता संवाद कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याएं सुनकर अधिकांश का मौके पर निस्तारण किया। सोमवार को विधायक बेहड़ के कार्यालय पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में ग्राम गौरीकलां निवासी शहीद देव बहादुर के पिता शेर बहादुर ने बताया कि पिछले दिनों आए आंधी तूफान में गांव में लगी शहीद की मूर्ति टूट गई है। बेहड़ ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता को मूर्ति ठीक कराने के निर्देश दिये। अभिभावकों ने निजी स्कूलों की फीस में हो रही बढ़ोतरी का मुद्दा उठाया। शांतिपुरी नं दो की ग्राम प्रधान चंद्रकला ने गांव में पांच स्थानों पर इंडिया मार्का नल लगवाने के अनुरोध किया है। ग्राम नौगवां के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण व जन मिलन केंद्र की बाउंड्रीवाल कराने की मांग की। यहां नगरपालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, हाजी सरवरयार खान, रमेश तिवारी, सुनीता कश्यप, जितेंद्र संधू, बिशन सिंह कोरंगा, चंदन पांडेय,अकील अहमद, हेमलता नेगी, अंजू मठपाल, हेमा, गीता, देवकी, राजेश्वरी, योगिता, कमला, रेनू, दीपा, गीता, रेखा, मंजू, पूनम, संगीता आदि थे।
