बहरीन में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे मनोज सरकार
रुद्रपुर। पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार ने बेहतर प्रदर्शन कर ब्राजील में कांस्य पदक जीतने के बाद जल्द ही बहरीन और फिर दुबई में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। मनोज बताते हैं कि 19 से 21 मई को बहरीन होने वाली प्रतियोगिता में देश-विदेश से खिलाड़ी यहां प्रदर्शन करेंगे। उत्तराखंड से तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। मनोज सरकार ने बताया कि ब्राजील में कांटे की टक्कर रही और यहां का अनुभव भी काफी बेहतर रहा है। यहां पर उत्तराखंड से तीन खिलाड़ी मनदीप, चिराग और उनको खेलने का मौका मिला था। बताया कि इसके बाद अब वह बहरीन के लिए प्रैक्टिस कर रहे हैं। यहां उनको 13 से 14 मई के बीच रवाना होना है। बहरीन में उनको 19 मई को अपना बेहतरीन प्रदर्शन करना है। उन्होंने बताया कि बहरीन में अगर अच्छा प्रदर्शन होता है तो यहां से वह सीधे दुबई के लिए जाएंगे।
