मारपीट में पांच के खिलाफ मुकदमा

 

रुड़की। रंजिश के चलते की गई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। इस संबंध में पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साजिद पुत्र उल्फत निवासी गांव जैनपुर, लक्सर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई शाहबाज जैनपुर झंझेडी कोतवाली मंगलौर का निवासी है। आरोप है कि खेमपुर थिथौला स्थित खेत पर उसके भाई के साथ रंजिश के चलते कुछ लोगों ने मारपीट की। जिसमें उसके साथ उसके दो अन्य साथी भी घायल बताए गए हैं। आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए थे। पीड़ित ने बताया कि घटना 18 जून की शाम साढ़े छह बजे की है। एसएसआई रफत अली ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों नफीस, नईम, शहरान, शाहनजर तथा गुलशाद निवासी गांव जैनपुर खुर्द थाना लक्सर हरिद्वार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *