निशुल्क टैली अकाउंट कंप्यूटर प्रशिक्षण शुरू
अल्मोड़ा। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक अल्मोड़ा की और से जेंट्स आईटी बख्शी खोला अल्मोड़ा में छह माह का निशुल्क टैली अकाउंट कंप्यूटर प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। शनिवार से शुरू हुए प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण छात्रों को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए आगे बढ़ाना है। प्रशिक्षण में 35 छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। छात्रों को साइबर क्राइम के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। यहां संस्था की अध्यक्ष संगीता जोशी, प्रशिक्षक मोहित मिश्रा, हर्षिता एवं कम्युनिटी डेवलपमेंट थ्रू पॉलिटेक्निक के संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
