किसानों की समस्याओं पर चर्चा की
नई टिहरी। नैलचामी पट्टी के मंजारी एग्रो फार्मिंग में किसान एवं उद्यान मित्रों ने बैठक कर किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में महिला कास्तकारों ने कहा कि किसानों के सामने जंगली जानवरों से फसल सुरक्षा, खेतों की घटती उपज, तैयार उत्पादन को बाजार न मिलने के साथ अन्य समस्याएं हैं। खंड विकास अधिकारी ने सरकार की ओर से किसानों के लिये संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उद्यान मित्रों ने संरक्षित खेती व एरोमेटिक क्रोप पर जोर दिया, जिसमें लेमनग्रास, रोजमेरी, काली हल्दी, अश्वगंधा, मछली पालन, पशुपालन, पोल्ट्री फार्म स्वरोजगार हेतु इच्छा जाहिर की। बैठक क्यारदा जैविक कल्स्ट के किसानों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। मौके पर मंजारी एग्रो फार्मिंग संचालक बद्री प्रसाद अंथवाल, पूर्व क्षेपंस शरण कंडारी, विशन कंडारी, प्रेम सिंह गुसाईं, रविन्द्र लाल, क्षेपंस, राजेन्द्र रावत, वासुदेव सेमवाल, विकास गुसाईं, बसंती देवी, राखी देवी, मुन्नी देवी आदि मौजूद थे।
