छात्रों ने लगाया पहाड़ी व्यजनों का स्टॉल 

चमोली(आरएनएस)।  राजकीय महाविद्यालय नंदासैंण में समाज शास्त्र विभाग द्वारा पहाड़ी व्यंजनों का स्टॉल लगाया गया। इनमें कापली, चैंसा, भंगजीरा की चटनी, कोदे की रोटी, पहाड़ी दाल पकौड़ी शामिल रही। समाज शास्त्र की विभागाध्यक्ष ऋतु सिंह ने कहा कि इन व्यंजनों की देश-दुनिया में बड़ी मांग है। साथ ही इन व्यंजनों से शरीर एवं स्वास्थ्य को होने वाले लाभ के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डा. बीडी सिंह, डा.सुबोध, डा. पूनम, दीक्षा किमोठी और समाज शास्त्र के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *