उत्तराखंड विक्रम टेम्पो महासंघ ने विरोध जताया
ऋषिकेश। ऑटो-विक्रम के परमिट को डीजल से बदलकर सीएनजी में किए जाने के फैसले का उत्तराखंड विक्रम टेम्पो महासंघ ने विरोध जताया है। कहा कि इस फैसले को लागू करने से पहले सभी क्षेत्रों में सीएनजी पंप खुलवाए जाएं। चेताया कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो महासंघ आंदोलन पर उतरने के लिए बाध्य होगा। बुधवार को उत्तराखंड विक्रम टेंम्पो महासंघ ने हरिद्वार मार्ग स्थित कार्यालय में बैठक की। महासंघ अध्यक्ष मंहत विनय सारस्वत ने कहा कि अभी तक सभी क्षेत्रों में सीएनजी के फिलिंग स्टेशन नहीं है। ऐसे में डीजल से चलने वाले विक्रम, ओटो जैसे वाहनों को सीएनजी में परिवर्तित करने से चालकों के समक्ष परेशानियां उत्पन्न होंगी। ऋषिकेश-हरिद्वार के बीच मात्र एक ही सीएनजी पंप है। जबकि यहां कम से कम 15 सीएनजी पंप होने चाहिए, तब जाकर सीएनजी से चलने वाले विक्रम और ऑटो का सही तरीके से संचालन हो पाएगा।
कहा कि पूर्व में सरकार ने विक्रम और ऑटो को चरणबद्ध तरीके से 15 वर्ष आयु सीमा के बाद सीएनजी परमिट में तब्दील करने की सहमति दी थी। लेकिन इस सहमति के विपरीत सरकार ने 10 साल पूर्ण करने वाले डीजल तिपहिया वाहनों को बंद करने का फैसला ले लिया। इसका विरोध किया जाएगा। मौके पर रामझूला विक्रम यूनियन अध्यक्ष सुनील कुमार, महामंत्री पंकज वर्मा, ऋषिकेश विक्रम यूनियन उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सजवाण, कोषाध्यक्ष हरिमोहन, लक्ष्मणझूला विक्रम यूनियन अध्यक्ष त्रिलोक भंडारी, सचिव अरूप कुमार, डोईवाला विक्रम यूनियन अध्यक्ष प्रातप यादव, जेएस युनियन अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, त्रिवेणी घाट आटो यूनियन अध्यक्ष सोहन गौनियाल, देवभूमि आटो यूनियन अध्यक्ष राजेन्द्र लाम्बा, सचिव बैचन गुप्ता, मंशा देवी हरिद्वार विक्रम यूनियन अध्यक्ष सुरेश कुमार राणा, ललतारौ पुल हरिद्वार विक्रम यूनियन अध्यक्ष सोमनाथ शर्मा, अपर रोड पोस्ट आफिस विक्रम यूनियन हरिद्वार अध्यक्ष नरेश शर्मा, बीएचईएल विक्रम यूनियन हरिद्वार अध्यक्ष राजेश बिष्ट, शांतिकुंज हरिद्वार अध्यक्ष हरीओम आदि उपस्थित रहे।
