भ्रष्टाचार मुक्ति के लिए निष्ठा के साथ कार्य करें: आरके विश्नोई

ऋषिकेश। टीएचडीसी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत, विकसित भारत विषय पर व्याख्यान हुआ। वक्ताओं ने सभी से निष्ठा के साथ अपने कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम का शुभारंभ टीएचडीसी के सीएमडी आरके विश्नोई ने किया। उन्होंने कहा कि सभी अपना कार्य ईमानदारी से करेंगे तो देश उन्नत बनेगा। सभी को अपने अपने कार्यों को पूरी सच्चाई और निष्ठा के साथ करना चाहिए। कहा कि इन दिनों संस्थान द्वारा छह नंवबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह चल रहा है। मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त आईएएस कृष्णा मोहन ने भी भ्रष्टाचार मुक्त भारत विकसित भारत पर व्याख्यान दिया। मौके पर निदेशक वित्त जे बेहेरा, मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन वीर सिंह, मुख्य महाप्रबंधक डिजाइन अतुल जैन, मुख्य महाप्रबंधक वित्त एबी गोयल, मुख्य महाप्रबंधक एस एंड डी पीके नैथानी, महाप्रबंधक सतर्कता एके गोयल, उप महाप्रबंधक एचआरडी एसके शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *