छात्र नेताओं ने की परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग

रुद्रपुर। महाविद्यालय छात्र नेताओं ने परीक्षा तिथि बढ़ाए जाने की मांग की है। उन्होंने इस आशय का ज्ञापन भी परीक्षा नियंत्रक को भेजा है। छात्र नेता दीपक सिंह मुडेला के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं सोमवार को महाविद्यालय पहुंचे। जहां परीक्षा नियंत्रक को संबोधित ज्ञापन प्राचार्य आरसी पुरोहित को सौंपा। जिसमें कहा कि महाविद्यालय में परीक्षा फार्म भरने की तिथि समाप्त हो गई है। जबकि विभिन्न छात्र-छात्राएं परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गए हैं। जिसका प्रभाव उनके भविष्य पर भी पड़ सकता है। परीक्षा तिथि को बढ़ाए जाने की मांग की। इस मौके पर अरविंद कुमार, यश गहतोड़ी, हेमा, आयुषी, सीमा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *