अवैध खनन में दो डंपर सीज

रुद्रपुर। अवैध खनन में तहसील प्रशासन ने दो डंपर सीज किये हैं। सोमवार को सुबह तहसीलदार जगमेाहन त्रिपाठी ने सिडकुल क्षेत्र में अवैध खनन कर उपखनिज ढो रहे दो डंपर पकड़ लिये। इनके पास रायल्टी नहीं थी। तहसीलदार ने दोनों डंपरों को तहसील परिसर में खड़ा करा दिया। तहसीलदार ने कहा कि बिना रायल्टी या कम रायल्टी काटने पर कार्यवाही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *