सीएम धामी आज बनबसा में
बनबसा।
दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पुष्कर सिंह धामी अपने विधान सभा क्षेत्र से सटे चम्पावत जिले के बनबसा में आज सभा करेंगे। मुख्यमंत्री शुक्रवार को शाम चार बजे बनबसा हेलीपैड पहुंचेंगे।
यहां वह करीब एक घंटे तक मिनी स्टेडियम बनबसा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीएम सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस बनबसा में रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार को वह पहली नवरात्रि के दिन सुबह छह बजे पूर्णागिरि धाम को रवाना होंगे। कार्यक्रम के मुताबिक पूर्णागिरि दर्शन से लौटने के बाद सीएम टनकपुर में स्पोर्ट्स स्टेडियम सभागार में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद इंजीनियरिंग कॉलेज छीनीगोठ में अधिकारियों संग बैठक करेंगे। दोपहर 2:45 बजे सीएम बनबसा से दून को रवाना होंगे।
