ग्रामीणों ने किया किसान समिति पर प्रदर्शन

रुडकी। बहुउद्देशीय पश्चिमी किसान सेवा समिति पर सात कर्मचारियों की गलत नियुक्ति को लेकर ग्रामीणों ने समिति कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मामले की जांच की मांग की गई। नगर स्थित बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति पश्चिम पर शुक्रवार को किसान पहुंचे तथा उनके द्वारा समिति प्रबंधन पर गलत तरीके से कर्मचारियों की नियुक्ति किए जाने का मामला उठाया गया। ग्रामीणों ने समिति कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि समिति में पहले ही कर्मचारियों की संख्या अधिक है यहां पर अतिरिक्त कर्मचारियों की कोई आवश्यकता नहीं है। उसके बावजूद भी सात लोगों को नियुक्त किया गया। आरोप लगाया कि नियुक्ति गुपचुप तरीके से हुई। समिति के पूर्व सभापति चौधरी हरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में निदेशक सहकारी समिति को भी शिकायत पत्र भेजा है जिसकी जांच चल रही। प्रदर्शन करने वालों में चौधरी हरेंद्र सिंह, मुनेश त्यागी, जयपाल सिंह, विश्वनाथ, आदेश कुमार, भारत चौधरी, जीतद्र, अंकुर आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *