विधायक पर लगाया झूठा मुकदमा दर्ज करवाने का आरोप

रुडकी।

भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल के सामने विकास कार्यों को लेकर विरोध जताने का मामला तूल पकड़ रहा है। भारतीय किसान एकता मोर्चा की बैठक में किसानों ने आरोप लगाया कि विधायक पक्ष ने इस मामले में झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। बैठक में कहा गया कि पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी की तो किसान भी जेल जाने को तैयार हैं। भारतीय किसान एकता मोर्चा की बैठक भक्तोवाली में प्रवीण कुमार के आवास पर हुई। इसमें यूनियन के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि विधायक देशराज कर्णवाल के मामले में जो कथित वीडियो जारी किया गया है। उसमें कहीं भी जातिसूचक शब्दों का प्रयोग नहीं किया गया है। कहा कि विधायक कर्णवाल की ओर से थाने में झूठा मामला दर्ज कराया गया है। किसान संगठन इस तरह की हरकत को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। बैठक में कहा गया कि विधायक देशराज कर्णवाल इससे पहले किसान आंदोलन को लेकर गलत शब्दों का इस्तेमाल कर चुके हैं। इस मामले में पुलिस को कर्णवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। कहा कि किसानों ने भाजपा के नेताओं को पहले ही गांव में आने से मना किया था। इस दौरान प्रवीण कुमार, आकाश कुमार, कुलदीप सैनी, संजीव सैनी, सागर सिंह, फरमान, विनोद कुमार, मांगेराम, राहुल कुमार, अंकुश चौधरी, अभिषेक, मोहन त्यागी, राजू त्यागी, सुरेंद्र पंवार, रकम सिंह, सतपाल और सुधीर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *