राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाँटी मिठाई

पौड़ी।

भाजपाइयों ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान भाजपाइयों ने उनके दीर्घायु होने की कामना भी की। गुरुवार को पार्टी कार्यालय में भाजपाइयों ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का जन्मदिवस मनाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु की कामना की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने प्रदेश में कई विकास कार्य किए हैं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इस मौके पर पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार पोरी, सांसद प्रतिनिधि संजय बलूनी, सुबोध नौटियाल, अनिल गुसाईं, बीरा भंडारी, ओपी जुगराण, भुवन डोभाल, रोबिन रावत, परमानंद चतुर्वेदी, लक्ष्मण नेगी, गौरव रावत, तपोनिधि बड़ोनी, लक्ष्मण पटवाल, क्रांति किशोर, अनूप देवरानी, मधु खुगशाल, धर्मवीर सिंह नेगी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *