पथरी के चार गांवों में स्ट्रीट लाइटें पड़ी हैं खराब

 

हरिद्वार । धनपुरा ग्राम पंचायत के गांव में स्ट्रीट लाइटें सफेद हाथी साबित हो रही है। इनमें से अधिकतर लाइटें खराब पड़ी हैं। कुछ लाइटों को ठीक कराने के लिए उतारी गई तो उन्हें दोबारा नहीं लगाया गया है। ग्रामीणों ने जल्द स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने की मांग की है।

गांव धनपुरा, घिससुपुरा, डोगीवाला, घोसीपुरा, सपेरा बस्ती समेत सड़क पर लाखों रुपये की लागत से स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई थी। इसके बाद इनकी ओर ग्राम प्रधान या ग्राम विकास अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया। गांव में लगी अधिकांश लाइटें ठीक होने का इंतजार कर रही हैं। करीब एक दर्जन स्ट्रीट लाइटें टूटकर पोल पर लटक रही हैं। वहीं, जो बची हैं वो भी ठीक ढंग से काम नहीं कर रही हैं। अधिकारी लाइटों को जल्द ठीक करने का आश्वासन देते हैं। ग्रामीणों ने खराब व्यवस्था में पड़ी लाइट को जल्द ठीक कराने की मांग की है। ग्रामीणों में शमशाद अली, राकेश कुमार, मोहम्मद सलीम, दीपक, शमशाद, दिलशाद, जाबिर, राजीव, सचिन, नितिन, रहमान, रोहन सिंह, सलीम अहमद, राशिद, जहिर, राजेश कुमार, तंजीम अली ने गांव में लाइटों को जल्द ठीक कराने की मांग की है। पूर्व ग्राम प्रधान राखी राणा ने बताया कि गांव में लगाई गई स्ट्रीट लाइट गारंटी में हैं। ग्राम विकास अधिकारी सचिन चौहान ने बताया कि खराब पड़ी लाइटों की लिस्ट बनाकर कंपनी को भेजी गई है। लाइटों को जल्द बदल दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *