हाथियों ने पथरी में गन्ने की पांच बीघा फसल रौंदी

 

हरिद्वार । बिशनपुर गांव में हाथियों के झुंड ने किसानों की पांच बीघा गन्ने की फसल को बर्बाद कर दिया है। किसानों ने वन विभाग से नुकसान की भरपाई की मांग की है।

पिछले एक माह से हाथियों का झुंड बिशनपुर, कुंडी, कटारपुर व चांदपुर के नजदीक खेतों में आ रहे हैं। हाथियों ने गन्ने की फसलों को बर्बाद कर दिया है। किसानों ने कुछ गंगा किनारे से गन्ने की फसलों को काट कर ठिकाने लगा दिया है। बावजूद इसके हाथियों के झुंड गांव के नजदीक गन्ने की फसलों को बर्बाद करने में लगे हुए हैं। किसान बबलू, सुनील चौहान, रमेश कुमार, दीपक चौहान, पंकज चौहान, बलबीर सिंह ने बताया कि हाथियों का झुंड खेतों में पिछले एक माह से लगातार आ रहा है और फसल को बर्बाद कर रहा है। किसानों ने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी है। बताया की शुक्रवार रात भी हाथियों ने किसान सोमपाल, दीपक, सुरजीत की करीब दो बीघा व राजेश, सुनील, मनोज, की एक बीघा, सोमपाल, कश्मीरा, सुहेल, बलबीर, मुन्ना की दो बीघा गन्ने की फसल को बर्बाद कर दिया है। किसानों में वन विभाग के खिलाफ भारी है। किसानों का कहना है की यदि जल्द रात में गंगा किनारे वन कर्मियों की गश्त नहीं लगाई जाती तो वह आंदोलन करेंगे। किसानों में धीरज कुमार, नूतन कुमार, संदीप चौहान, हुकम सिंह, निसु, राम कुमार, बबलू, राजेन्द्र चौहान, प्रेम जित सिंह, राकेश चौहान, टीटू चौहान, दिनेश चौहान, चरण सिंह, पंकज चौहान ने वन प्रभाग से रात में गंगा किनारे गश्त व बर्बाद फसलों के मुआवजे की गुहार लगाई है। उपवन क्षेत्र अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि हाथियों की रोकथाम के लिए कई उपाय किए गए, लेकिन हाथी गन्ने व धान को खाने के प्रयास में अक्सर खेतों में आते रहते हैं। फसलों की जांच कर किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *