शांति भंग में एक गिरफ्तार
अल्मोड़ा। सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर अल्मोड़ा पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमेश्वर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान बुधवार रात शराब पीकर उत्पात मचाने और शांति व्यवस्था भंग करने पर एक को गिरफ्तार कर पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। साथ ही आरोपी से संयोजन शुल्क भी वसूला गया।
