सांसद के आश्वासन पर मेयर से खफा पार्षद हुए राजी

रुडक़ी

मेयर से खफा चल रहे पार्षदों को मनाने के लिए राज्यसभा सांसद ने पहल की है। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने मेयर और सभी खफा पार्षदों के साथ सोमवार शाम को एक होटल में बैठक की। जिसमें सभी पार्षदों की शिकायतों को सांसद ने सुना। जिसके बाद सभी शिकायतों के निदान के आश्वासन के बाद मेयर से खफा पार्षद राजी हो गए। नगर निगम के पार्षदों का एक गुट मेयर गौरव गोयल की कार्यशैली से खासा खफा चल रहा है। हाल ही नगर निगम की एक विशेष बोर्ड बैठक में मेयर से नाराज चल रहे पार्षदों ने मेयर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इतना ही नहीं मेयर से खफा पार्षदों दो मशीनों का उद्घाटन तक मेयर को नहीं करने दिया। जबकि हाल ही में पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल इस विषय को लेकर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से भी मिला था। सांसद नरेश बंसल तक भी मेयर और पार्षदों के बीच चल रहे इस सियासी खींचतान की सूचना पहुंची। जिसका संज्ञान लेते हुए नरेश बंसल ने मेयर और खफा करीब तीस पार्षदों की बैठक सोमवार शाम को रुडक़ी के एक होटल में की। जिसमें पार्षदों ने कहा कि मेयर ने कोरोना काल में उनके वार्ड में आकर भी नहीं झांका। पार्षदों के नगर निगम में बैठने की व्यवस्था करने। मेयर पर पार्षदों को साथ में न लेकर चलने की बात कही। जबकि पार्षदों ने नगर निगम अधिकारियों के देर से आने एवं फोन न उठाने वाले विषयों को भी रखा। मेयर ने बताया कि सभी पार्षदों की बातों को सुना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *