कोरोना में लोगों की जान बचाना है प्राथमिकता
रुडक़ी
गन्ना राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि कोरोनाकाल में लोगों की जान बचाने की प्राथमिकता के आधार पर पाबंदियां लगाई गई थी। अब संक्रमण कम हुआ है, तो व्यापारियों को सरकार जल्दी ही राहत दी जाएगी। उन्होंने एनएचएम कर्मियों की जायज मांगे मानने का सरकार की तरफ से भरोसा भी दिया। भाजपा विधायक संजय गुप्ता के प्रस्ताव पर सरकार ने नगर के शिव चौक पर भगवान शिव कर प्रतिमा स्थापित की है। दोपहर बाद गन्ना एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने वहां पहुंचकर प्रतिमा का अनावरण किया। अनावरण से पूर्व पंडित दिनेश व्यास ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कराई। बाद में मंत्री ने कहा कि व्यापाररी इस देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। लेकिन कोरोनाकाल में लोगों की जान बचाना सरकार की पहली प्राथमिकता थी।
