ऑपरेशन मर्यादा के तहत तीन धरे
हरिद्वार। खड़खड़ी चौकी पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा के तहत हरियाणा के यात्रियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। चौकी प्रभारी खेमेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि जयराम आश्रम नंबर तीन के सामने कार में कुछ लोगों को शराब पीते हुए पकड़ा गया। उन्होंने अपने नाम अमरजीत पुत्र रंजीत , सोमबीर पुत्र जैना, समुंद्र पुत्र कमल सिंह निवासीगण सोनीपत हरियाणा बताया। बताया कि सभी का पुलिस एक्ट के तहत चालान कर दिया गया।
