आम आदमी पार्टी ने महिला समूहों के आंदोलन को दिया समर्थन

विकासनगर।

आम आदमी पार्टी ने महिला समूहों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर पहुंचकर बुद्धी शुद्धी यज्ञ में हिस्सा लेकर सरकार को सदबुद्धी की कामना की। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट गुरमेल सिंह राठौड़ ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार महिला विरोधी है। महिलायें पिछले तीन दिन से दिनरात का धरना देकर प्रदर्शन कर रही हैं। लेकिन उत्तराखंड सरकार का कोई भी कर्मचारी अधिकारी प्रतिनिधि इनकी सुध लेने नहीं आया। मौके पर दयाराम, वीरेंद्र सिंह चौधरी, राजा बाबू, महेंद्र सिंह चौधरी, आरती राणा, भीम सिंह, मौसम सिंह मुखिया, जमशेद, मनोज चौधरी, मुख्तार मंसूरी, मनोज कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *