11 दिसंबर को होगी ढकरानी में लोक अदालत

विकासनगर।

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आगामी 11 दिसंबर को ढकरानी कोर्ट परिसर में लोक अदालत आयोजित की जायेगी। लोक अदालत में एमवी ऐक्ट व कंपाउंडेबल केसों का आपसी सुलह समझौतों के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। लोक अदालत के माध्यम से लोगों को सस्ता एवं त्वरित न्याय मिल सकेगा। प्राधिकरण ने लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *