रायपुर-थानो रूट पर अभी नहीं चल पाएंगे बड़े वाहन
देहरादून
एनएच लोनिवि ने रायपुर-थानो रूट पर बड़ासी पुल के पास ट्रैफिक दूसरे छोर से डायवर्ट कर दिया है, ताकि वाहनों को खतरा न हो। इस रूट पर पुल की एप्रोच रोड बनने तक बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकेगी। एनएच के अधिकारी पुल की एप्रोच रोड का काम शुरू करने के लिए शासन से दिशा-निर्देश मिलने का इंतजार कर रहे हैं। बड़ासी पुल की एप्रोच रोड का 25 मीटर हिस्सा बुधवार रात को टूट गया था। गुरुवार को एनएच ने मलबा समतल कर पुल के नीचे वाली सडक़ से वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी थी, लेकिन यहां खतरा बरकरार था। मलबा आने के साथ रिटेनिंग वॉल गिरने का भी भय बना हुआ है, इसलिए एनएच ने पुल के दूसरे छोर से गुजर रही सडक़ से ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है। एनएच के ईई जीत सिंह रावत ने बताया कि इस छोर से वाहनों को कोई खतरा नहीं हैं, लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही अभी शुरू नहीं हो पाएगी। बड़े वाहन तभी जा पाएंगे जब पुल की एप्रोच रोड बनेगी। एप्रोच रोड बनाने के लिए शासन से अनुमति मिलने का इंतजार किया जा रहा है। अभी पुल की एप्रोच रोड ध्वस्त होने की रिपोर्ट भेजी जा रही है। भोपालपानी के प्रधान नरेंद्र सोलंकी ने सडक़ पर बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू करने की मांग की है। उन्होंने पुल की जांच जल्द पूरी कर एप्रोच रोड बनाने का शुरू करने की मांग की है।
स्मार्ट सिटी निर्माण कार्य में खराब गुणवत्ता को लेकर मेयर नाराज ————————-18
देहरादून। शहर में स्मार्ट सिटी के तहत पलटन बाजार में बनाई जा रही मल्टी यूटिलिटी डक्ट व अन्य कार्य का औचक निरीक्षण करने आए महापौर सुनील उनियाल गामा का पारा चढ़ गया। निर्माण कार्य के दौरान खराब गुणवत्ता को लेकर महापौर ने तत्काल स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को तलब कर खरीखोटी सुनाई और हिदायत दी कि गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। महापौर के साथ राजपुर विधायक खजानदास भी रहे। महापौर गामा स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे निर्माण कार्यों पर लगातार नजर रखे हुए हैं और हर दूसरे-तीसरे दिन निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे। अभी पिछले दिनों ही महापौर गामा ने विधायक के साथ पलटन बाजार का निरीक्षण किया था और व्यापारी एवं आमजन के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करने के निर्देश दिए थे। इसी का औचक निरीक्षण करने के लिए महापौर गुरूवार की शाम अचानक पलटन बाजार पहुंचे और मल्टी यूटिलिटी डक्ट के निर्माण कार्य समेत टाइल्स व अन्य कार्य की जांच पड़ताल की। कार्य को बेतरतीब तरीके से करने और अधूरा छोडऩे पर भी स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को चेतावनी दी। महापौर ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था के अंतर्गत सभी बाजार हफ्ते में तीन दिन खुल रहे हैं। अगर इस सुस्त गति व खराब गुणवत्ता से निर्माण कार्य किया जाएगा तो सभी को परेशानी ही होगी। खरीददारों एवं दुकानदारों को बाजार में अलग परेशानी झेलनी पड़ रही। महापौर ने निर्माण की गति में तेजी लाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। महापौर गामा ने कहा कि आने वाले समय में निश्चित रूप से पलटन बाजार नई ताजगी व ऊर्जा लिए हुए हम सबके सामने होगा। इस अवसर पर पार्षद अजय सिंघल, महानगर मंत्री भाजपा सुनील शर्मा, रमनप्रीत मोदी, पवन त्रिपाठी, सचिन अग्रवाल, पवन माटा व स्मार्ट सिटी के अधिकारी मौजूद रहे।
22 जून से अनलॉक घोषित कर सकती है प्रदेश सरकार
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों में आ रही कमी व आरटीपीसीआर जांच की बाध्यता के चलते पर्यटकों की कमी को देखते हुए प्रदेश सरकार 22 जून से अनलॉक घोषित कर सकती है। संभावना जताई जा रही है कि सरकार होटल रेस्टोरेंट के साथ ही बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को भी रियायत दे सकती है। इन तमाम पहलुओं पर 21 जून को होने वाली बैठक में अंतिम विचार होगा। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल भी पहले ही ऐसे संकेत दे चुके थे सरकार को भी पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों की चिंता है। कोरोना की स्थिति को देखते हुए सरकार निर्णय लेगी।
प्रदेश के आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया है। 6 आईएएस व 2 पीसीएस अधिकारयों के विभाग बदले गए हैं।
क आईएएस आशीष कुमार चौहान से प्रबन्ध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम की जिम्मेदारी हटा दी गई है।
क आईएएस अभिषेक रूहेला को अब उत्तराखण्ड परिवहन निगम का प्रबन्ध निदेशक बनाय गया है।
क आईएएस नरेन्द्र सिंह भण्डारी को प्रबन्ध निदेशक कुमाऊं मण्डल विकास निगम तथा उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
क आईएएस वरूण चौधरी से डिप्टी कलेक्टर देहरादून की जिम्मेदारी हटाकर मुख्य विकास अधिकारी चमोली बनाया गया है।
क आईएएस संदीप तिवारी से डिप्टी क्लेक्टर टिहरी की जिम्मेदारी हटाकर मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई है।
क आईएएस अंशुल सिंह से हटा डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर का चार्ज,
क पीसीएस ललित मोहन रयाल से हटा आयुक्त गन्ना एवं चीनी काशीपुर का अतिरिक्त प्रभार
क पीसीएस हंसादत्त पांडे बने आयुक्त गन्ना एवं चीनी काशीपुर,
