किसान पर फायर झोंकने में तीन पर केस
रुड़की। अलावलपुर गांव निवासी अमित ने पुलिस से शिकायत की कि गांव का परिवार उनसे रंजिश रखता है। उन्होंने खेत पर जा रहे अमित के पिता संजीव कुमार से मारपीट कर तमंचे से फायर किया। अमित के मुताबिक आरोपियों ने उनके पिता को मारने की धमकी पहले से दे रखी है। पुलिस आरोपी प्रिंस और मोंटी पुत्रगण कुमेर व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
