एनएसयूआई ने की छात्रों की फीस लौटाने की मांग

देहरादून। सीयूईटी परीक्षा को लिए गए 650 रुपये तत्काल वापस किए जाए। इसके अलावा बीए, बीएससी और बीकाम तीसरे सत्र के रिजल्ट में गड़बड़ियों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। इन मांगों के साथ एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने सोमवार को डीएवी कालेज प्राचार्य का घेराव कर ज्ञापन दिया। एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष उदित थपलियाल ने बताया कि विगत कई वर्षों से छात्रों के अंक तालिका में परीक्षा देने के बाद भी अनुपस्थिति दर्शाई जाती है। जिससे कि छात्रों को आगे भविष्य में चलकर कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हाल में भी बीए,बीएससी और बीकाम के रिजल्ट में कई छात्रों को अनुपस्थित दिखाया गया है। जो गलत है। जिससे भी यह लापरवाही हुई है उस पर अभिलंब कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान प्रदेश महासचिव हिमांशु रावत, वासु शर्मा, सिद्धार्थ अग्रवाल, राहुल जग्गी, प्रज्वल शर्मा, प्रकाश नेगी, वैभव पाठक, उत्कर्ष जैन, आदित्य करन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *