चम्पावत जिला अस्पताल में सीटी स्कैन के उपकरण पहुंचे



चम्पावत। चम्पावत जिले के लोगों को अब सीटी स्कैन की सुविधा जिला अस्पताल में मिल सकेगी। इसके लिए गुरुवार को मशीन के सभी उपकरण अस्पताल में पहुंच गए हैं। एक महीने के भीतर सीटी स्कैन की सुविधा मिलने लगेगी। इससे सवा लाख की आबादी को राहत मिलेगी। चम्पावत में लंबे समय से सीटी स्कैन की सुविधा लोगों को देने की कवायद हो रही थी। लेकिन अफसरों की सुस्ती के कारण जनता को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। हजारों खर्च करके मरीज सीटी स्कैन के लिए हल्द्वानी बरेली की दौड़ लगा रहे हैं। मामले को संज्ञान में लेकर स्वास्थ्य निदेशालय ने जिला अस्पताल में अनुबंधित कंपनी से संपर्क किया। जिसके बाद अब मशीन स्थापित करने के लिए उपकरण पहुंच गए हैं। इसके अलावा कमरों का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। अब दुघर्टना में घायल गंभीर मरीजों को सीटी स्कैन के लिए जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। रेडियोलॉजिस्ट प्रदीप बिष्ट ने बताया कि सिटी स्कैन मशीन लगने चिकित्सकों को कैंसर रोग की पहचान और इलाज करने में भी मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *