बीकेटीसी अध्यक्ष ने यात्रियों से अपील

चमोली। उत्तराखंड के चारो धामों में यात्रियों, श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 2 वर्ष के कोरोना काल में यात्रियों की संख्या कम थी। पर इस बार यात्रियों में यात्रा को लेकर में उत्साह है। ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों, श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि ऐसी परिस्थितियों में उचित होगा कि यात्रियों/ पर्यटकों को धामों की यात्रा पर जाने से पूर्व वहां अपने आवास इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित कर लेनी चाहिए। ताकि उन्हें धामों में किसी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े। खास कर छोटे बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और किसी प्रकार की स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे यात्रियों को धामों की यात्रा पर निकलने से पहले सभी प्रकार की ऐहतियात बरतनी जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *