बीरोंखाल में धधक रहे सिविल जंगल

पौड़ी। विकासखंड बीरोंखाल क्षेत्र के सिविल सोयम स्यूंसी रेंज के आधा दर्जन से अधिक गांवों के सिविल जंगलों में आग धधक रही हैं, लेकिन विभाग आग बूझाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा हैं। उधर, पोखड़ा रेंज के चेपड़िया सहित आसपास के जंगलों में आग लगी हुई हैं। सामाजिक कार्यकर्ता कृपाल सिहं,उमेद सिहं, जीतेन्द्र सिंह आदि ने बताया बेदीखाल, भाखंड, नौगांव, ककरोड़ा, किमोली के सिविल जंगलों में दो दिनों से आग लगी हुई हैं जिससे ग्रामीणों के सामाने पशुओं की चारापत्ती की समस्या खड़ी हो गई हैं। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों का कहना है कि क्षेत्र के चारो तरफ लगी आग से जंगलों से उठ रहे धुएं के गुब्बार से लोगों को काफी दिक्क्त हो रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग हर साल लाखों रुपये गोष्ठियों पर खर्च करता हैं लेकिन गोष्ठियां खानापूर्ति तक ही सिमित रहती हैं। उधर, पोखड़ा रेंज के चेपडिया के जंगलों भी आग से धधक रहें हैं, जिससे विभाग की कई हेक्टेअर वनभूमि वनाग्नि की चेपेट में आ गई हैं। रेंज के चारों तरफ लगी आग से घुरड़, काखड़, सूअर जंगली जानवर घरों की ओर रुख करने लगे हैं। उधर, पोखड़ा रेंज अधिकारी राखी जुयाल से संर्पक करने पर बताया कि आग बुझाने के लिए मौके पर टीम भेज दी हैं शीघ्र आग को कंट्रोल कर दिया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल प्रभारी डा शैलेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि जंगलों में लगी आग से उठ रहे धुएं से लोगों की आखों में जलन, दमा रोगी मरीजों के लिए दिक्कत होगी। उन्होनें लोगों का सलाह दी की वहां बार-बार आंखों को पानी से साफ करते रहें व सवाधानी बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *