देवप्रयाग में दस दिवसीय हेरिटेज टूर गाइड ट्रेनिंग शुरु


नई टिहरी। उत्तराखंड पर्यटन विभाग की ओर से दस दिवसीय निशुल्क हेरिटेज टूर गाइड ट्रेनिंग कार्यक्रम बदरी केदार मंदिर समिति सभागार में शुरू हुआ। नगर के वरिष्ठ लोगों ने प्रशिक्षुओं को देवप्रयाग के प्राचीन इतिहास, शिला लेखों, धार्मिक स्थलों आदि के बारे में बताया। केंद्रीय संस्कृत विवि परिसर के प्रो. शैलेंद्र नारायण ने प्रशिक्षुओं को देवप्रयाग की धार्मिक महत्ता, पर्यटन एवं हेरिटेज साइट्स, प्राचीन विरासत की जानकारी दी। पालिका अध्यक्ष कृष्ण कांत कोटियाल ने प्रशिक्षुओं को क्षेत्र के विभिन्न ट्रेक रूट की जानकारी दी। डा. प्रभाकर जोशी ने देवप्रयाग के पुरात्वातिक स्थलों के बारे में विस्तापूर्वक बताया। समर्पित मीडिया सोसायटी संरक्षक पंकज शर्मा ने बताया कि उत्तराखण्ड पर्यटन विभाग द्वारा सैलानियों को आकर्षित करने के लिए देवप्रयाग में हेरिटेज टूर की योजना को धरातल पर उतारने जा रहा है, सैलानी यहां की धरोहर से परिचित होकर नया अनुभव हासिल करें। हेरिटेज टूर गाइड के तौर पर स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। सचिव सीमा शर्मा ने कहा कि हास्पिटेलिटी स्किल काउंसिल (टीएचएससी) के माध्यम से युवाओं को हेरिटेज टूर गाइड का प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण में देवप्रयाग, टिहरी , नरेंद्रनगर, ऋषिकेश, देहरादून से 30 युवा शामिल हैं। मौके पर पर्यटन विभाग अपर निदेशक पूनम चंद, बीकेटीसी व्यवस्थापक वीरेंद्र ध्यानी सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *