सेवा भारती की ओर से राशन किट बांटे
अल्मोड़ा
अल्मोड़ा में सेवा भारती की ओर से जरूरतमंदों की सहायता देने की सिलसिला जारी है। बुधवार दुगालखोला और माल गांव में 50 से अधिक जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित किया गया। साथ ही कोरोना से बचाव को लेकर मास्क और सेनेटाइजर भी वितरित किये गये। इस कार्य में संगठन के जिलाध्यक्ष सेवानिवृत उप वन अधिकारी चंदन गिरी गोस्वामी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गंगा बिष्ट, जिला संयोजक हरीश गैड़ा, जिला महामंत्री बीना गैड़ा, उपाध्यक्ष भगवती गुरुरानी, प्रमोद जोशी आदि सहयोग कर रहे हैं।
