कोरोना को लेकर अभी भी रहें सतर्क : डीएम

नई टिहरी

कोरोना से सुरक्षा एवं बचाव को लेकर डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव वर्चुअली सम्बंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कोरोना बचाव को लेकर तत्पर रहते हुये टीकाकरण व सैंपलिंग में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिये। बैठक में कोविड टीकाकरण को लेकर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपा रुबाली ने बताया कि टीकाकरण के लिए निर्धारित दैनिक लक्ष्य से अधिक का टीकाकरण किया जा रहा है। सोमवार को जनपद में टीकाकरण के निर्धारित लक्ष्य 5840 के सापेक्ष 6029 की उपलब्धि हासिल की। प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी छाम ने बताया कि केंद्र में डाटा एंट्री ऑपरेटर के अभाव में कार्य बाधित हो रहे हैं। जिस पर डीएम ने सीडीओ नमामि बंसल को विकासखंड कार्यालय से एक डाटाएंट्री ऑपरेटर सीएचसी छाम में तैनात करने के निर्देश दिये। कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट पर डीएम ने कोविड में कार्य करने वाले तमाम अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यों व दायित्वों के निर्वाहन की सराहना की। दैनिक हेल्थ बुलेटिन पर कंटेंटमेंट जोन की संख्या अधिक दर्शाने को लेकर डीएम ने सभी उप-जिलाधिकारियों निर्देश दिए कि कंटेंटमेंट जोनों के प्रतिबंधों से अवमुक्त होने संबंधी प्रस्ताव प्राथमिकता के आधार पर जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएं , ताकि आंकड़ो को दुरुस्त किया जा सके। इसके अलावा उन्होंने तहसीलदारों को दैनिक रूप से चेक पोस्टों का मौका-मुआयना करने के निर्देश दिये। ताकि सैंपलिंग सहित अन्य गतिविधियों पर निरंतर दृष्टि बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *