कांग्रेस ने की बैकलॉग के पदों पर नियुक्तियों की मांग

पौड़ी

कांग्रेस के बैकलॉग के पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। कांग्रेस के अनुजाति विभाग के पूर्व अध्यक्ष तामेश्वर आर्य ने सीएम को ज्ञापन भेजकर जल्द ही इन पदों को भरने की मांग की है। जल्द पदों को नहीं भरने पर उन्होंने कोर्ट जाने व उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। सीएम को भेजे गए ज्ञापन में तामेश्वर आर्य ने कहा है कि संज्ञान में आया है कि सरकार द्वारा बैकलॉग के पदों को निरस्त व समाप्त करने का फैसला लिया है। जिससे बेरोजगार युवाओं में निराशा बनी हुई है। कहा कि सरकार का यह निर्णय बेरोजगार युवाओं के साथ मजाक है। कहा कि जल्द ही इन पदों पर नियुक्तियां नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली जाएगी व बेरोजगारों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *