मंत्री डा.धन सिंह रावत ने किया पैठाणी का भ्रमण

 

पौड़ी
उच्च शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत ने शनिवार को अपनी विधानसभा क्षेत्र के पैठाणी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने त्रिपालीसैंण, पल्लीसैन में उज्जवला गैस कनेक्शन का वितरण किया। साथ ही बनास, दौला, सिरतोली, कुठ, बड़ेथ और नोडी में जनसंपर्क कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।
शनिवार को भ्रमण के तहत डा.धन सिंह रावत ने पैठाणी में कंडारस्यू ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना से लाभान्वित होने वाली ग्राम सभाओं के तहत आने वाले चोपड़ा, गोदा, मथीगांव, नौगांव, नलई, मरगांव, मलुंड, कनाकोट, डांग, पाटुली, खंडूली , बुंगा, बर्शिला, सांकर, डूंगरी के प्रधान, उपप्रधान, वार्ड मेंबर, क्षेत्र क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्यों के साथ बैठक ली। इसके बाद उन्होंने राइंका सौंठ के भवन के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान डा.धन सिंह रावत ने कहा कि पैठानी क्षेत्र का हर प्रकार से विकास किया जाएगा। कहा कि सरकार ने स्वरोजगार के लिए कई योजनाएं संचालित की है। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं का लाभ लेते हुए अधिक से अधिक स्वरोजगार अपनाने की बात कही। उन्होंने ग्रामीणों से कोविड के नियमों का पालन करने की भी अपील की। इस मौके पर पैठानी मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, मातवर सिंह रावत, आसाराम पंत, डा. मनवर, जिला पंचायत सदस्य प्रियंका रावत, गणेश राठी, न्याय पंचायत अध्यक्ष भरत सिंह पंवार, पैठाणी भाजयुमो के अध्यक्ष उत्तम सिंह, जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *