टैक्सी-मैक्सी पर्वतीय महासंघ ने समस्याएं हल करने की उठाई मांग

पौड़ी

उत्तराखंड टैक्सी-मैक्सी पर्वतीय महासंघ ने सरकार से अपनी परिवहन नीति बनाने की मांग की है। महासंघ ने विभिन्न मांगों को लेकर विधायक पौड़ी को ज्ञापन दिया है। जिसमें उन्होंने विभिन्न समस्याओं के हल की मांग उठाई है। विधायक पौड़ी मुकेश कोली को दिए गए ज्ञापन में महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा है कि कोविड कफ्र्यू में वाहनों का संचालन नहीं होने से टैक्सी संचालकों को कई दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। महासंघ ने सीएम को कई बार ज्ञापन भेजकर समस्याओं के हल की मांग भी उठाई है। लेकिन अभी तक सरकार उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। जिससे टैक्सी संचालकों व वालन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विधायक पौड़ी को ज्ञापन देते हुए प्रदेश के सभी निजी परिवहन बसों, सूमो, मैक्स, टैंपो, ऑटो-रिक्शा, विक्रम का 2 साल का टैक्स माफ करने, सभी वाहनों के चालकों को दो हजार व वाहन स्वामियों को पांच हजार की आर्थिक सहायता प्रतिमाह देने, निजी परिवहन वाहनों की समय सीमा तीन साल बढ़ाने, एक साल तक बीमा निशुल्क करवाने, वाहनों के सभी कागजों की समयसीमा एक साल बढ़ाने की मांग की। उन्होंने विधायक से आग्रह किया है कि वह उनकी समस्याओं को सीएम तक पहुंचाए और वाहन चालकों की सीएम से वार्ता करवाएं। वाहन चालकों का कहना है कि दिनप्रति दिन पेट्रोल व डीजलों की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो रही है लिहाजा किराया भी बढ़ाया जाए। इस मौके पर महासंघ के संरक्षक कोतवाल सिंह नेगी, महावीर प्रसाद बहुगुणा, विरेंद्र सिंह, मदन मोहन नवानी, रमेश आर्य, बलवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, नवीन भट्ट, गणेश प्रसाद आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *