नर्सिंग होम को लेकर स्थानीय लोगों में रोष
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के गुरुबक्श विहार में संचालित नर्सिंग होम को लेकर स्थानीय लोगों ने रोष जताया है। आरोप है की मानकों के विपरीत नर्सिंग होम का निर्माण और संचालन किया जा रहा है। कहा कि नर्सिंग होम का कूड़ा कॉलोनी की सड़कों पर फेंका जा रहा है। रविवार को गुरुबक्श विहार के स्थानीय लोगों ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता की। स्थानीय निवासी अनीस अरोड़ा आदि ने नर्सिंग होम को अवैध बताते नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग से कई बार शिकायत करने के बाद भी सिर्फ कागजी कार्रवाई की जा रही है। आरोप है कि नर्सिंग होम का नक्शा आवासीय में पास कराकर व्यावसायिक गतिविधि संचालित की जा रही है। नर्सिंग होम की गंदगी सड़कों पर फैली रहती है इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का अंदेशा बना रहता है।
