79 लाख के शेयर बेचकर फुर्र हुआ शातिर


हरिद्वार। हरियाणा के रहने वाले एक व्यक्ति ने एक शेयर ब्रोकर पर उसके 79 लाख के शेयर बेच देने का आरोप लगाते हुए रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए सुभाष चंद नारंग पुत्र स्व. शांति लाल नारंग निवासी ग्राउंड फ्लोर सेक्टर-दो हुड्डा रोहतक ने बताया कि रोहित गर्ग पुत्र स्व. सुरेंद्र कुमार निवासी बी-93 शिवालिक नगर शेयर ब्रोकर, सब ब्रोकर का कार्य करता था। आरोप है कि उनका डीमेट अकाउंट का संचालन वह करता था। उसने साजिश के तहत उनके खाते से करीब 81 लाख रुपये के शेयर में से 79 लाख से अधिक के शेयर दूसरे खाते में ट्रांसफर कर बेच दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *