सात मरीजों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव


ऋषिकेश। शहर और साथ सटे इलाकों में डेंगू के मामले नहीं थम रहे हैं। सोमवार को भी तेज बुखार और बदन दर्द की शिकायत लेकर दर्जनों मरीज सरकारी अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने 18 मरीजों को डेंगू जांच की सलाह दी, इसमें सात मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें छिद्दरवाला के दो, ऋषिकेश के चार और टिहरी का एक मरीज शामिल है। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक एसएस यादव ने बताया कि डेंगू से लोगों के बचाव के लिए घर-घर आशाओं के साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मी पहुंच रहे हैं। उन्हें जागरूक कर घरों में साफ पानी के जमाव को रोकने के लिए कहा जा रहा है। संबंधित महकमों के अधिकारियों के माध्यम से भी कीटनाशक दवाओं का छिड़काव और फॉगिंग भी कराई जा रही है। मालमू हो कि शहर और समीपवर्ती इलाकों में डेंगू मरीजों की संख्या अब 150 के पास पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *