स्मैक तस्करी के आरोप में दो बाइक सवारों को गिरफ्तार

विकासनगर

सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत धर्मावाला पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोप में दो बाइक सवारों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने10.25ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी बाइक सवार नदीम पुत्र याकूब और नदीम पुत्र यूसूफ दोनों निवासी सहसपुर को गिरफ्तार कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। चौकी प्रभारी दीपक मैठाणी ने बताया कि आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *