टनकपुर में बारबर एसोसिएशन का गठन
चम्पावत।
टनकपुर में बारबर एसोसिएशन की नई युवा कमेटी का गठन कर लिया गया है। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से रईस अहमद को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर मो. अफसर, कोषाध्यक्ष पद पर इमरान अहमद सलमानी और सचिव पद पर मो. सरताज को नियुक्त किया गया है। इसके बाद एसोसिएशन की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने तमाम बिंदुओं को लेकर चर्चा की।
