हॉकी खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह के पिता को किया सम्मानित

रुद्रपुर।

ओलंपिक हॉकी में भारत का सम्मान बढ़ाने व 41 वर्षों बाद कांस्य पदक दिलवाने वाले मेहरा न्यूरिया जिला पीलीभीत निवासी सिमरनजीत सिंह के पिता इकबाल सिंह को सेठ आनन्द राम जयपुरिया स्कूल के डायरेक्टर आकाश मित्तल व प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने सम्मानित किया। उन्होंने पुष्गुच्छ भेंट कर कहा सिमरनजीत सिंह ने विश्व में भारत का मान सम्मान ऊंचा किया है। सामाजिक कार्यकर्ता महेश मित्तल ने कहा कि अपने क्षेत्र वापसी पर हॉकी के जादूगर सिमरनजीत सिंह का भव्य स्वागत किया जायेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *