महंगाई ,बेरोजगारी पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

विकासनगर।

कांग्रेस ने भाजपा की प्रदेश सरकार पर करारा हमला बोला। पार्टी ने कहा कि झूठे प्रपंच व डबल इंजन का झांसा देकर सत्ता में आयी भाजपा की सरकार ने साढ़े चार साल से अधिक समय के कार्यकाल में जनता को धोखा देने व छलने का काम किया है। कहा कि जनविरोधी भाजपा सरकार ने बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार के अलावा राज्य के हित में एक भी कार्य नहीं किया। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के ढाकी गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री आकिल अहमद ने कहा पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। रसोई गैस सिलेंडर के दाम डेढ गुना से अधिक बढ गए। बेरोजगारी के मामले में उत्तराखड राज्य पहले पायदान पर खड़ा है। जनसभा में सोयब, जाहिद अली, दीन मोहम्मद, आबिद, मुस्ताक, सब्र अली, इखलाक, गुलफ़ाम, मुस्तुफा, नूरजहां, शकिला, वरिसा,यास्मीन, अब्दुल, घसीटू आसिया, शकील आदि ने विचार व्यक्त किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *