युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या
रुडक़ी
कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि सुल्तानपुर चौकी क्षेत्र के अलावलपुर गांव निवासी तीस वर्षीय युवक का परिवार से विवाद चल रहा था। इसे लेकर युवक डिप्रेशन में था। सोमवार देर शाम उसने अपने घर पर गले में फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर सल्तानपुर चौकी प्रभारी अंकुर शर्मा पुलिसबल के साथ गांव पहुंचे और शव का कब्जे में ले लिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। कोतवाल का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट देखने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
