हत्याकांड के फरार छह आरोपियों की कुर्की की तैयारी
रुडक़ी
मंगलौर के कुमराड़ा गांव के ईंट भट्टा स्वामी की हत्या के मामले में फरार छह आरोपियों की कुर्की की तैयारी पुलिस ने कर ली है। पुलिस ने सभी वांछित आरोपियों की कुर्की के लिए अर्ची लगाई है। कुमराड़ा गांव के ईंट भट्टे पर 29 जून को दफ्तर में बैठे भट्टा स्वामी अजय मलिक निवासी साउथ सिविल लाइंस, मुजफ्फरनगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। तीन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि छह आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। मामले की विवेचना कर रहे वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपियों को पकडऩे के लिए काफी प्रयास किए गए लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए। अब वांछित आरोपियों तीरथ पाल, निंदर पाल, नाथीराम, अंकुश, अजीत तथा सनी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है। उन्होंने कहा कि आदेश मिलने के बाद आरोपियों की कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी जायेगी।
