ग्रामीणों ने की शिक्षक का अटैचमेंट निरस्त करने की मांग
रुडक़ी
राजकीय प्राथमिक स्कूल कलसिया के प्रभारी प्रधानाध्यापक के अटैचमेंट पर गांव के लोगों ने आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे नियम विरुद्ध बताते हुए शिक्षा मंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की है। उन्होंने अटैचमेंट निरस्त करने की मांग भी शिक्षा मंत्री से की है। खानपुर विकासखंड के कलसिया गांव निवासी जोगेंद्र सिंह, सुनील कुमार, सुरेंद्र कुमार, सीमा, सोहन सिंह, विनोद मोनू, संदीप, राजेश कुमार आदि ग्रामीणों ने प्रारंभिक शिक्षा मंत्री को शिकायती पत्र भेजकर बताया है कि उनके गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल में सवा सौ बच्चे पंजीकृत हैं। साथ ही अभी और प्रवेश हो रहे हैं। स्कूल मतें एक प्रभारी प्रधानाध्यापक व तीन अन्य शिक्षक तैनात थे। परंतु विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को नियम विरुद्ध तरीके से खानपुर के ही दूसरे गांव न्यामतपुर में अटैच कर दिया है। ग्रामीणों ने कहा कि विशेष परिस्थितियों में आवश्यकता पडऩे पर विभगा अटैच कर तो सकता है, पर न्यामतपुर में छात्र संख्या पचास है और छात्र संख्या के लिहाज से वहां पूरे दो शिक्षक मौजूद हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने अटैचमेंट को गलत बताते हुए इसे निरस्त करने की मांग शिक्षा मंत्री से की है। उधर, जिला शिक्षाधिकारी प्राथमिक वीएस चतुर्वेदी का कहना है कलसिया स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक को प्रधानाध्यापक का चार्ज लेना है। उनके चार्ज लेने पर अटैचमेंट निरस्त कर दिया जाएगा।
