खाद घोटाले की जांच कराने की मांग की

रूड़की

खानपुर के मथाना गांव निवासी अश्विनी तांवर ने डीएम हरिद्वार को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उनके पिता किसान हैं और लक्सर गन्ना समिति के सदस्य हैं। इसी 25 मई को वह यूरिया खाद लेने समिति के लक्सर गोदाम पर आया था। भीड़ होने के कारण उसे 105 नंबर मिला था। शाम पांच बजे गोदाम प्रभारी ने 104 नंबर के टोकन वाले किसान को खाद देने के बाद गोदाम बंद कर दिया था। और उसे सुबह आकर खाद लेने की बात कही थी। उस समय गोदाम पर हजारों बोरे यूरिया मौजूद था। अगली सुबह अश्विनी गोदाम पर पहुंचा तो एक भी बोरा खाद नहीं था। पता चला कि गोदाम प्रभारी ने आधी रात को गोदाम खोलकर अपने चहेतों को खाद दिया है। अश्विनी के मुताबिक उन्होंने लक्सर एसडीएम से शिकायत की थी। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने गोदाम प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग डीएम से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *