हर्षोउल्लास से मनाया गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा का कार्यक्रम

रुडकी

आदि शक्ति गायत्री मंदिर में गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा का कार्यक्रम बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें नगर विधायक प्रदीप बत्रा एवं मनीषा बत्रा सहित नगर के अनेक लोगों एवं गायत्री परिजनों ने भागीदारी की। शक्तिपीठ संचालक दीपक भारद्वाज ने पर्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस दिन भगवती गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई। जिस प्रकार स्थूल गंगा धरती को सींचती, प्राणियों की तृष्णा मिटाती, मलिनता हरती और शांति देती है, वही सब विशेषताएं आध्यात्मिक क्षेत्र में गायत्री रूपी ज्ञान गंगा की है। गायत्री महाशक्ति के अवतरण से गंगा की संगति भली प्रकार मिलती है। इसीलिए दोनों के अवतरण का दिवस एक ही है। उन्होंने बताया कि आज ही गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का महानिर्वाण दिवस भी है और इस वर्ष गायत्रीतीर्थ शांतिकुंज की स्थापना का स्वर्ण जयंती वर्ष भी है। कार्यक्रम में यज्ञ के माध्यम से संपूर्ण राष्ट्र की सुख समृद्धि एवं करोना महामारी से मुक्ति की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में डॉक्टर विकास ठाकुर, सतीश कुमार वैश्य, प्रदोष सिंघल, धर्मपाल त्यागी, आदित्य शुक्ला,पंकज गुप्ता, अरुण शर्मा,मुनीश चौहान, राजेश, सागर रस्तोगी, विनायक भारद्वाज, अंजना बिष्ट, उमा बिष्ट आदि की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *