चतुर्थ श्रेणी पदों पर विज्ञप्ति जारी करने की मांग
कोटद्वार
बीएड प्रशिक्षित युवा संघ की संघ कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश सरकार से इंटर कॉलेजों और हाईस्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर विज्ञप्ति जारी करने की मांग की गई। संघ प्रवक्ता अरविन्द दुदपुड़ी ने कहा कि सरकार ने आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से होने वाली इन चतुर्थ श्रेणी पदों पर नियुक्ति में स्थानीय बेरोजगारों को प्राथमिकता देने की बात कही थी, साथ ही स्थानीय स्तर पर अभ्यर्थी न मिलने पर न्याय पंचायत स्तर से इन पदों पर भर्ती की बात भी कही गई थी, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। मौके पर उत्तराखण्ड पुलिस कांस्टेबल भर्ती में अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष किये जाने और पुलिस कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर की विज्ञप्ति भी शीघ्र जारी किये जाने की मांग की गई। बैठक में भास्कर नेगी, प्रदीप नेगी, दीपक डोबरियाल, मोहित ठाकुर, साक्षी नेगी, मनीषा, अंजलि नेगी और पूनम अधिकारी सहित संघ के सभी सदस्य मौजूद रहे।
